
मुख्य खबर
बेंगलुरु में बयान पर विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी माफी, कन्नड़ संगठन ने खत्म किया विरोध
सिंगर सोनू निगम के बयान से नाराज कन्नड़ समर्थक संगठन कर्नाटक रक्षा वेदिके ने विवाद खत्म करने का ऐलान किया है। संगठन के एक नेता के मुताबिक, सोनू निगम ने बातचीत के दौरान अपने बयान से कन्नड़ लोगों को पहुंची ठेस के लिए माफी मांगी। संगठन ने कहा कि अब इस मामले को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है और प्यार को जीतने देना चाहिए।




