टेक्नोलॉजी

चोरी का अपराध कबूल किया तो कल्याण कोर्ट ने सुनाई 9 महीने की सजा, आरोपी ने खुद स्वीकार किया गुनाह

चोरी का अपराध कबूल किया तो कल्याण कोर्ट ने सुनाई 9 महीने की सजा, आरोपी ने खुद स्वीकार किया गुनाह

चोरी के मामले में आरोपी ने कोर्ट के सामने खुद अपना अपराध कबूल कर लिया। कल्याण की न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, तृतीय अदालत ने स्वैच्छिक दोष स्वीकारोक्ति को मान्य मानते हुए राहुल शिवाजी राठोड़ को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत दोषी ठहराया और 9 महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 26 जून 2026 से हिरासत में बिताई गई अवधि को भी सजा में समायोजित करने का आदेश दिया।

टेक्नोलॉजी11 सित. 2026 IST
AI-Cloud को लेकर RBI अलर्ट, बैंकों की बढ़ती निर्भरता पर चिंता

AI-Cloud को लेकर RBI अलर्ट, बैंकों की बढ़ती निर्भरता पर चिंता

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों के बढ़ते AI, Cloud Computing और Technology Providers पर निर्भरता को लेकर चेतावनी दी है। RBI के डिप्टी गवर्नर ने कहा कि कुछ चुनिंदा टेक कंपनियों पर अत्यधिक निर्भरता से किसी तकनीकी गड़बड़ी, साइबर समस्या या सिस्टम फेलियर का असर एक साथ कई वित्तीय संस्थानों पर पड़ सकता है। RBI ने Speed, Concentration और Opacity को प्रमुख जोखिम बताते हुए Technology Governance, Human Oversight और Accountability मजबूत करने पर जोर दिया है।

टेक्नोलॉजी10 सित. 2026 IST
Apple Watch Ultra 4 लॉन्च, स्मार्ट Health Tracking से बदलेगा अनुभव

Apple Watch Ultra 4 लॉन्च, स्मार्ट Health Tracking से बदलेगा अनुभव

Apple: कंपनी ने नई Apple Watch Ultra 4 लॉन्च की है, जिसमें AI और Health Tracking से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें Health Sensing System, Readiness Score, बेहतर Heart Rate और HRV Tracking, Apple Intelligence और Audio Intelligence शामिल हैं। नई S11 चिप के साथ वॉच में 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,09,900 रखी गई है।

टेक्नोलॉजी10 सित. 2026 IST
Meta का नया AI Agent करेगा आपके काम, ईमेल से टिकट बुकिंग तक संभालेगा l

Meta का नया AI Agent करेगा आपके काम, ईमेल से टिकट बुकिंग तक संभालेगा l

मेटा ने ऐसा नया ऑटोनोमस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट Muse पेश किया है, जिसे सिर्फ सवालों के जवाब देने के बजाय यूजर के लिए कई काम पूरे करने के लिए तैयार किया गया है। यह ईमेल भेजने, फॉर्म भरने, वेबसाइट ब्राउज करने, ऑनलाइन खरीदारी, डॉक्यूमेंट तैयार करने और यात्रा से जुड़े कामों में मदद कर सकता है। कंपनी का लक्ष्य AI को रोजमर्रा के कामों के लिए एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल करना है।

टेक्नोलॉजी10 सित. 2026 IST
iPhone 18 Pro लॉन्च, A20 Pro चिप और नए कैमरे ने खींचा ध्यान

iPhone 18 Pro लॉन्च, A20 Pro चिप और नए कैमरे ने खींचा ध्यान

Apple: कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर अपनी नई Pro सीरीज पेश की है। दोनों मॉडल में A20 Pro चिप, अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम, Variable Aperture तकनीक, नए AI फीचर्स और बेहतर बैटरी जैसे बदलाव किए गए हैं। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और Pro Max की कीमत ₹1,79,900 रखी गई है। नए मॉडल 18 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

टेक्नोलॉजी10 सित. 2026 IST
Apple Foldable iPhone की एंट्री, Samsung को मिलेगी सीधी टक्कर

Apple Foldable iPhone की एंट्री, Samsung को मिलेगी सीधी टक्कर

Apple: कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर टेक्नोलॉजी बाजार में बड़ा कदम उठाया है। फोन में 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले, A20 Pro चिप और 48MP कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹2.99 लाख बताई गई है। Apple की एंट्री के साथ Foldable Smartphone बाजार में Samsung समेत दूसरी कंपनियों के साथ मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी10 सित. 2026 IST
बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं! न्यूयॉर्क सिटी के सरकारी स्कूलों में AI बैन

बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं! न्यूयॉर्क सिटी के सरकारी स्कूलों में AI बैन

न्यूयॉर्क सिटी के सरकारी स्कूलों में 2-K से 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए जनरेटिव AI के इस्तेमाल पर एक साल की रोक लगा दी गई है। मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि बच्चों के सीखने और विकास के लिए शिक्षक, मानवीय जुड़ाव और खुद समस्याओं को हल करने का अनुभव जरूरी है। यह नीति करीब 6 लाख छात्रों को प्रभावित करेगी।

टेक्नोलॉजी05 सित. 2026 IST
Open-Source AI पर NVIDIA का बड़ा कदम, Hugging Face को खरीदने की तैयारी

Open-Source AI पर NVIDIA का बड़ा कदम, Hugging Face को खरीदने की तैयारी

NVIDIA ने AI platform Hugging Face को करीब $12.93 billion में Acquire करने के लिए agreement किया है। Hugging Face के platform पर लाखों developers और करोड़ों AI resources मौजूद हैं। इस Deal से NVIDIA की AI computing के साथ-साथ Open-Source AI Models और Developer Ecosystem में पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक acquisition के बाद भी Hugging Face एक Open Platform के तौर पर काम करता रहेगा।

टेक्नोलॉजी05 सित. 2026 IST
POCO X8 और X8 Power की धमाकेदार Entry, ₹29,999 से शुरू हुई कीमत

POCO X8 और X8 Power की धमाकेदार Entry, ₹29,999 से शुरू हुई कीमत

POCO ने भारत में POCO X8 और POCO X8 Power smartphones लॉन्च कर दिए हैं। POCO X8 की शुरुआती कीमत ₹29,999 है, जबकि X8 Power की कीमत ₹35,999 से शुरू होती है। X8 Power की सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh Silicon-Carbon Battery और 100W Fast Charging है। दोनों phones में 1.5K AMOLED Display, 120Hz Refresh Rate और 5G Connectivity जैसे features मिलते हैं।

टेक्नोलॉजी05 सित. 2026 IST
Electricity से Insurance तक, WhatsApp पर शुरू हुआ Bill Payment Feature

Electricity से Insurance तक, WhatsApp पर शुरू हुआ Bill Payment Feature

WhatsApp ने भारत में नया Bill Payments Feature शुरू किया है। इसके जरिए Users WhatsApp के अंदर ही Electricity, Gas, Water, FASTag, Insurance, Credit Card और Loan जैसे Bills का Payment कर सकेंगे। यह सुविधा Bharat Connect (BBPS) Network के जरिए दी जा रही है और 22,722 Billers की करीब 30 Categories को Cover करती है। Feature को Android और iOS Users के लिए Gradually Roll Out किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी05 सित. 2026 IST
भारत की Space Power को बढ़ावा, ISRO ने लॉन्च किया EOS-05

भारत की Space Power को बढ़ावा, ISRO ने लॉन्च किया EOS-05

ISRO ने 4 सितंबर 2026 को श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 Earth Observation Satellite को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। Satellite को निर्धारित Sub-Geosynchronous Transfer Orbit में स्थापित किया गया। EOS-05 से Earth Imaging और लगातार निगरानी की क्षमता मजबूत होगी, जिसका फायदा Disaster Management, Agriculture, Environment Monitoring और अन्य क्षेत्रों में मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी04 सित. 2026 IST
ISRO के ‘बाहुबली’ रॉकेट पर बड़ी कंपनियों की नजर

ISRO के ‘बाहुबली’ रॉकेट पर बड़ी कंपनियों की नजर

ISRO के भारी रॉकेट LVM3 यानी ‘बाहुबली’ की तकनीक में बड़ी भारतीय कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। L&T, Adani Group, JSW और Mahindra Group समेत कई कंपनियां इसकी तकनीक हासिल करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रही हैं। तकनीक मिलने के बाद निजी कंपनियां रॉकेट बनाने और Space Launch से जुड़ी सेवाओं में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। इससे भारत के Private Space Sector को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी01 सित. 2026 IST
भारतीय IT कंपनियों के लिए AI बनेगा ग्रोथ का नया जरिया

भारतीय IT कंपनियों के लिए AI बनेगा ग्रोथ का नया जरिया

Artificial Intelligence यानी AI भारतीय IT कंपनियों के लिए आने वाले समय में ग्रोथ का बड़ा जरिया बन सकता है। एक नई सेक्टर रिपोर्ट के मुताबिक FY27 से दुनिया की कंपनियों में AI के इस्तेमाल पर खर्च बढ़ने की उम्मीद है। इससे भारतीय IT कंपनियों को AI को कारोबार में लागू करने, पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने और नई तकनीकी सेवाएं देने के ज्यादा मौके मिल सकते हैं।

टेक्नोलॉजी01 सित. 2026 IST
भारत की सौर क्षमता 164.59 गीगावाट के पार, 2025 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर बिजली उत्पादक रहा देश

भारत की सौर क्षमता 164.59 गीगावाट के पार, 2025 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर बिजली उत्पादक रहा देश

भारत की संचयी स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 31 जुलाई 2026 तक 164.59 गीगावाट पहुंच गई है। वहीं, 2025 में 196 टेरावाट-घंटे सौर बिजली उत्पादन के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर बिजली उत्पादक रहा।

टेक्नोलॉजी01 सित. 2026 IST
Ather Konark लॉन्च, 161 किमी रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ कीमत 99,999 रुपये से l

Ather Konark लॉन्च, 161 किमी रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ कीमत 99,999 रुपये से l

Ather Energy ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Konark लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला स्कूटर है, जिसे नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें मेटल बॉडी दी गई है। Ather Konark की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। स्कूटर S-Line और Z-Line में पेश किया गया है, जिसमें 100, 125, 161 और आगे चलकर 200 किलोमीटर तक की IDC रेंज वाले वेरिएंट शामिल होंगे। शुरुआती वेरिएंट्स की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी l

टेक्नोलॉजी30 अग. 2026 IST
POCO X8 Power 5G में मिलेगी 10,000mAh बैटरी, 4 सितंबर को होगा लॉन्च l

POCO X8 Power 5G में मिलेगी 10,000mAh बैटरी, 4 सितंबर को होगा लॉन्च l

POCO भारत में 4 सितंबर 2026 को अपने दो नए स्मार्टफोन POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के टीजर के मुताबिक, POCO X8 Power 5G में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 3.5 दिन तक चलने का दावा करती है। वहीं POCO X8 5G में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी और यह 3.2 दिन तक का बैकअप दे सकता है। दोनों फोन दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए लॉन्च किए जाएंगे।

टेक्नोलॉजी30 अग. 2026 IST
Research और Innovation पर सरकार का जोर, नई Technology को मिलेगा बढ़ावा

Research और Innovation पर सरकार का जोर, नई Technology को मिलेगा बढ़ावा

भारत सरकार Research और Innovation को बढ़ावा देने के लिए नई पहल और Investment पर जोर दे रही है। ₹1 लाख करोड़ RDI Fund, ANRF और National Quantum Mission जैसी पहलों के जरिए AI, Quantum Technology, Semiconductor, Biotechnology और Advanced Manufacturing जैसे क्षेत्रों में Research को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। सरकार का लक्ष्य Industry, Universities, Startups और Research Institutions के बीच Collaboration बढ़ाकर नई Technologies को Laboratory से Market और आम लोगों तक पहुंचाना है।

टेक्नोलॉजी30 अग. 2026 IST
UPI के 10 साल पूरे, Digital Payments में भारत ने रचा नया इतिहास

UPI के 10 साल पूरे, Digital Payments में भारत ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली: भारत के Unified Payments Interface (UPI) ने 25 अगस्त 2026 को अपनी शुरुआत के 10 साल पूरे कर लिए। 2016 में 44 बैंकों से शुरू हुआ UPI नेटवर्क अब 703 बैंकों तक पहुंच चुका है। वित्त वर्ष 2025-26 में UPI पर 24,162 करोड़ से अधिक लेनदेन हुए, जबकि इसका कुल लेनदेन मूल्य करीब ₹314 लाख करोड़ रहा। UPI अब 11 देशों में भी संचालित हो रहा है, जिससे भारत के Digital Payment Model को वैश्विक पहचान मिली है।

टेक्नोलॉजी26 अग. 2026 IST
₹5,070 करोड़ की PM सूर्य सरोवर योजना, पानी पर बनेगा बड़ा Solar Power नेटवर्क

₹5,070 करोड़ की PM सूर्य सरोवर योजना, पानी पर बनेगा बड़ा Solar Power नेटवर्क

नई दिल्ली: Renewable Energy को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) को मंजूरी दी है। ₹5,070 करोड़ के इस कार्यक्रम के तहत देश के जलाशयों और अन्य उपयुक्त जल निकायों पर 5,000 MW Floating Solar क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है। परियोजनाओं के साथ 10,000 MWh Energy Storage की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे जमीन की जरूरत कम करने, Clean Energy बढ़ाने और हर साल करीब 1 करोड़ टन CO₂ उत्सर्जन घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी26 अग. 2026 IST
AI ने बनाए 16 नए वायरस? वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, लेकिन असली कहानी कुछ और है

AI ने बनाए 16 नए वायरस? वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, लेकिन असली कहानी कुछ और है

अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और Arc Institute के शोधकर्ताओं ने AI मॉडल की मदद से ऐसे नए बैक्टीरियोफेज जीनोम डिजाइन किए, जो प्रकृति में पहले नहीं पाए गए थे। प्रयोगशाला में बनाए और जांचे गए सैकड़ों AI-डिजाइन में से 16 वायरस कार्यशील पाए गए। ये वायरस इंसानों को संक्रमित करने वाले वायरस नहीं, बल्कि E. coli जैसे बैक्टीरिया को संक्रमित करने वाले बैक्टीरियोफेज हैं।

टेक्नोलॉजी10 अग. 2026 IST
चीन के पास ऐसा क्या है जिसके बिना भारत की EV और Defence Industry पर पड़ सकता है असर? शुरू हो रही है ‘Rare Earth’ की बड़ी जंग

चीन के पास ऐसा क्या है जिसके बिना भारत की EV और Defence Industry पर पड़ सकता है असर? शुरू हो रही है ‘Rare Earth’ की बड़ी जंग

दुनिया में अगली बड़ी रणनीतिक प्रतिस्पर्धा सिर्फ तेल, गैस या सेमीकंडक्टर तक सीमित नहीं रहने वाली। Rare Earth Elements यानी दुर्लभ पृथ्वी तत्व अब इलेक्ट्रिक वाहनों, पवन टर्बाइनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरणों और आधुनिक तकनीक के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो चुके हैं। इस पूरी supply chain में चीन का दबदबा बहुत मजबूत है। भारत के पास दुनिया के बड़े rare-earth resources में से एक है, लेकिन खनिजों को high-performance permanent magnets में बदलने की industrial क्षमता अभी सीमित है। यही वजह है कि भारत अब घरेलू उत्पादन, अमेरिका और रूस जैसे देशों के साथ सहयोग तथा नई supply chains के जरिए चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है।

टेक्नोलॉजी09 अग. 2026 IST
🇮🇳 भारत की 6th Gen Fighter में बड़ी छलांग! फ्रांस के FCAS में शामिल होने की तैयारी, AMCA के साथ चलेगी नई रणनीति

🇮🇳 भारत की 6th Gen Fighter में बड़ी छलांग! फ्रांस के FCAS में शामिल होने की तैयारी, AMCA के साथ चलेगी नई रणनीति

भारत ने भविष्य की हवाई युद्ध क्षमता को मजबूत करने के लिए छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति को बताया है कि भारत ने फ्रांस के नेतृत्व वाले Future Combat Air System (FCAS) में शामिल होने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भारत ने यूरोप के दो प्रमुख 6th-generation fighter programmes—FCAS और UK-Italy-Japan के GCAP—में संभावित भागीदारी पर विचार किया था। अब फ्रांस के नेतृत्व वाले FCAS को लेकर भारत की बातचीत ज्यादा स्पष्ट रूप से सामने आई

टेक्नोलॉजी08 अग. 2026 IST
ऊर्जा सुरक्षा की बड़ी तैयारी: 3.5 लाख करोड़ से बनेगा रणनीतिक ईंधन भंडार

ऊर्जा सुरक्षा की बड़ी तैयारी: 3.5 लाख करोड़ से बनेगा रणनीतिक ईंधन भंडार

केंद्र सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपये की लागत से रणनीतिक ईंधन भंडार बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए LPG और प्राकृतिक गैस पर विशेष उपकर लगाया जा सकता है, जिससे भविष्य में ईंधन संकट के दौरान देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।

टेक्नोलॉजी06 अग. 2026 IST
'काल' ड्रोन से बढ़ेगी भारत की ताकत, 8 घंटे हवा में रहकर करेगा दुश्मन का सफाया

'काल' ड्रोन से बढ़ेगी भारत की ताकत, 8 घंटे हवा में रहकर करेगा दुश्मन का सफाया

भारत ने स्वदेशी लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन 'काल' विकसित किया है, जो 1,000 किलोमीटर दूर तक सटीक हमला कर सकता है। यह ड्रोन 7–8 घंटे तक हवा में रह सकता है, 50 किलोग्राम पेलोड ले जाने में सक्षम है और हाई-टेक कैमरा, एंटी-जैमिंग तथा एडवांस नेविगेशन सिस्टम से लैस है। इसे भारतीय सेना की भविष्य की रणनीतिक ताकत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

टेक्नोलॉजी06 अग. 2026 IST
PM मोदी की फेसबुक पोस्ट हटने पर मेटा ने मानी तकनीकी गलती, सरकार के सामने जताया खेद

PM मोदी की फेसबुक पोस्ट हटने पर मेटा ने मानी तकनीकी गलती, सरकार के सामने जताया खेद

भारत में मेटा एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट और वीडियो कुछ समय के लिए हटने या सीमित होने के बाद भारत सरकार ने कंपनी से जवाब मांगा। मेटा ने इसे तकनीकी त्रुटि बताते हुए औपचारिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति ने मेटा अधिकारियों को तलब कर 'सेफ हार्बर' सुरक्षा, कंटेंट मॉडरेशन, डीपफेक और बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) पर कड़े सवाल उठाए। यह मामला भारत में सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही और संभावित सख्त नियामकीय नियमों पर नई बहस छेड़ रहा है।

टेक्नोलॉजी06 अग. 2026 IST
META की AI रणनीति पर सवाल: 8,000 कर्मचारियों की छंटनी, 130 अरब डॉलर निवेश और फिर “नई नौकरियों” का दावा

META की AI रणनीति पर सवाल: 8,000 कर्मचारियों की छंटनी, 130 अरब डॉलर निवेश और फिर “नई नौकरियों” का दावा

Meta की AI रणनीति एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्टों के मुताबिक कंपनी ने करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की, 6,000 खाली पदों को भरने की योजना रोकी और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर 130 अरब डॉलर से अधिक निवेश का संकेत दिया। बाद में Mark Zuckerberg ने कहा कि AI नई नौकरियां भी बना रहा है, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टें बताती हैं कि तस्वीर इससे कहीं अधिक जटिल है।

टेक्नोलॉजी03 अग. 2026 IST
TRAI का नया 'MyCall' ऐप लॉन्च, अब आपकी कॉल क्वालिटी तय करेगी नेटवर्क की असली तस्वीर

TRAI का नया 'MyCall' ऐप लॉन्च, अब आपकी कॉल क्वालिटी तय करेगी नेटवर्क की असली तस्वीर

देश में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने और उपभोक्ताओं की आवाज़ को सीधे नियामक व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अपने 'TRAI MyCall' मोबाइल एप्लिकेशन का नया और उन्नत संस्करण लॉन्च किया है। यह ऐप मोबाइल उपभोक्ताओं को अपनी वॉयस कॉल का अनुभव सीधे TRAI और संबंधित टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (TSPs) तक पहुंचाने की सुविधा देगा, जिससे नेटवर्क की कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी।

टेक्नोलॉजी03 अग. 2026 IST

डिजिटल क्रांति से बदलेगा भारत का सांस्कृतिक संरक्षण; संग्रहालयों और प्राचीन धरोहरों को मिल रही नई तकनीकी पहचान

संस्कृति मंत्रालय भारत की ऐतिहासिक धरोहरों, संग्रहालयों और पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। जतन सॉफ्टवेयर, ज्ञान भारतम पोर्टल, अभिलेख पटल और एआई-आधारित तकनीकों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को आम लोगों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों तक आसानी से पहुंचाया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी03 अग. 2026 IST
अवैध रेत खनन पर NGT सख्त, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश।

अवैध रेत खनन पर NGT सख्त, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने अवैध रेत खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रभावी निगरानी और नियामक व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया है। अधिकरण ने खास तौर पर बाढ़ के बाद निजी कृषि भूमि पर जमा रेत हटाने की अनुमति की आड़ में होने वाले कथित अवैध और व्यावसायिक खनन को रोकने पर जोर दिया। NGT ने अवैध खनन की पहचान और निगरानी के लिए सैटेलाइट इमेजरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की बात कही है। राज्यों को वैध रूप से कृषि भूमि से रेत हटाने और अवैध व्यावसायिक खनन के बीच स्पष्ट अंतर सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था विकसित करनी होगी।

टेक्नोलॉजी22 जुल. 2026 IST
एक्स का नया एंड्रॉयड ऐप लॉन्च, अब मिलेगा सुपरफास्ट एक्सपीरियंस l

एक्स का नया एंड्रॉयड ऐप लॉन्च, अब मिलेगा सुपरफास्ट एक्सपीरियंस l

एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपना पूरी तरह से नया और री-डिज़ाइन किया गया ऐप लॉन्च किया है, जिसे बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए जड़ से विकसित किया गया है। इस नए वर्जन में यूजर्स को स्लो लोडिंग, ऐप हैंग और लिंक न खुलने जैसी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, नए ऐप में तेज लोडिंग स्पीड, स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर नोटिफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से काफी बेहतर होगा। इसके साथ ही, यह अपडेट एंड्रॉयड ऐप को iPhone वर्जन के बराबर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। नया ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है और आने वाले समय में इसमें वीडियो एडिटर, वीडियो रिएक्शन, कैशटैग और कस्टम टाइमलाइन जैसे कई नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।

टेक्नोलॉजी22 जुल. 2026 IST
AI के दौर में भी किताबों की अहमियत बरकरार: कोल्हापुर की जर्जर लाइब्रेरी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की जनहित याचिका

AI के दौर में भी किताबों की अहमियत बरकरार: कोल्हापुर की जर्जर लाइब्रेरी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की जनहित याचिका

AI और डिजिटल क्रांति के इस दौर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुस्तकालयों (Libraries) के वजूद और महत्व पर बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। महाराष्ट्र की ऐतिहासिक 'भास्करराव जाधव लाइब्रेरी' की जर्जर हालत और दुर्लभ किताबों के बारिश में भीगने का स्वतः संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, पुस्तकालय कबाड़खाना नहीं हैं, बल्कि समाज और ज्ञान के बीच आज भी सबसे मजबूत पुल हैं।

टेक्नोलॉजी22 जुल. 2026 IST
डिजिटल इंडिया को नई ताकत! 'BHASHINI Rajyam' पहल हुई लॉन्च

डिजिटल इंडिया को नई ताकत! 'BHASHINI Rajyam' पहल हुई लॉन्च

भारत सरकार ने 'BHASHINI Rajyam' पहल लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य राज्यों में सरकारी डिजिटल सेवाओं को भारतीय भाषाओं में अधिक सुलभ बनाना है। इस पहल के तहत AI आधारित अनुवाद, वॉयस सपोर्ट और बहुभाषी तकनीक के जरिए नागरिक अपनी मातृभाषा में सरकारी सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकेंगे।

टेक्नोलॉजी21 जुल. 2026 IST
दिल्ली से अमृतसर सिर्फ 4 घंटे, कटरा 6 घंटे! देश को मिली एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात

दिल्ली से अमृतसर सिर्फ 4 घंटे, कटरा 6 घंटे! देश को मिली एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात

दिल्ली–अमृतसर–कटरा एक्सप्रेसवे के महत्वपूर्ण हिस्से के उद्घाटन के साथ उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को बड़ी मजबूती मिली है। एक्सप्रेसवे पूरा होने पर दिल्ली से अमृतसर का सफर करीब 4 घंटे और कटरा का सफर लगभग 6 घंटे में पूरा होगा, जिससे पर्यटन, व्यापार और परिवहन को बड़ा लाभ मिलेगा।

टेक्नोलॉजी18 जुल. 2026 IST
आसमान में भारत का दम! Pitch Black 2026 में राफेल दिखाएगा अपनी ताकत

आसमान में भारत का दम! Pitch Black 2026 में राफेल दिखाएगा अपनी ताकत

भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान और C-17 ग्लोबमास्टर विमान ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं, जहां वे Exercise Pitch Black 2026 नामक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में कई देशों की वायु सेनाएं शामिल होंगी और भारतीय राफेल पहली बार इसमें भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास भारत की सैन्य क्षमता और अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा।

टेक्नोलॉजी18 जुल. 2026 IST
भारत की ऐतिहासिक स्पेस उड़ान, निजी रॉकेट Vikram-1 ने रच दिया नया कीर्तिमान

भारत की ऐतिहासिक स्पेस उड़ान, निजी रॉकेट Vikram-1 ने रच दिया नया कीर्तिमान

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए निजी कंपनी Skyroot Aerospace के पहले ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 का सफल प्रक्षेपण किया। इस उपलब्धि के साथ भारत का निजी स्पेस सेक्टर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस ऐतिहासिक सफलता पर टीम को बधाई दी।

टेक्नोलॉजी18 जुल. 2026 IST
भारत को अपनी पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन, यह हरियाणा में 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी।

भारत को अपनी पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन, यह हरियाणा में 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी।

यह टेक्नोलॉजी बिजली बनाने के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करेगी, जिससे यह डीज़ल ट्रेनों का एक साफ़-सुथरा विकल्प बन जाएगी। यह ट्रेन हरियाणा में 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी।

टेक्नोलॉजी17 जुल. 2026 IST
अब पानी की हर बूंद पर होगी नजर! KDMC ने शुरू की स्मार्ट मॉनिटरिंग की तैयारी

अब पानी की हर बूंद पर होगी नजर! KDMC ने शुरू की स्मार्ट मॉनिटरिंग की तैयारी

DMC ने AMRUT 2.0 के तहत शहर की जलापूर्ति को स्मार्ट बनाने के लिए Bulk Flow Monitoring System लागू करने की तैयारी शुरू की है। इससे पानी के प्रवाह की रियल-टाइम निगरानी होगी और लीकेज, चोरी व अन्य कारणों से होने वाला नुकसान (NRW) कम किया जा सकेगा।

टेक्नोलॉजी17 जुल. 2026 IST
एथर एनर्जी पर सरकार का ₹200 करोड़ का दांव! जानिए इनसाइड स्टोरी!!

एथर एनर्जी पर सरकार का ₹200 करोड़ का दांव! जानिए इनसाइड स्टोरी!!

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) निर्माता एथर एनर्जी (Ather Energy) के बोर्ड ने ₹1,200 करोड़ का फंड जुटाने (Fundraise) की मंजूरी दे दी है। इस फंडरेजिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भारत सरकार, इंडिया-जापान फंड (IJF) के जरिए ₹200 करोड़ का सीधा निवेश कर रही है। इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी और एथर की सबसे बड़ी शेयरधारक, हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), इसमें ₹960 करोड़ का भारी-भरकम निवेश करेगी. कंपनी के सह-संस्थापक (Co-founders) तरुण मेहता और स्वप्निल जैन भी इस राउंड में ₹20-₹20 करोड़ का योगदान दे रहे हैं।

टेक्नोलॉजी16 जुल. 2026 IST
OnePlus भारत छोड़ रहा है? वायरल खबरों के बीच कंपनी का बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

OnePlus भारत छोड़ रहा है? वायरल खबरों के बीच कंपनी का बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि OnePlus वर्ष 2027 तक भारत समेत पूरी दुनिया में अपना कारोबार बंद कर देगा। इस दावे के बाद OnePlus उपयोगकर्ताओं में चिंता बढ़ गई। हालांकि, कंपनी ने अब आधिकारिक बयान जारी कर भारत से जुड़े इन दावों का खंडन किया है और कहा है कि भारत में उसका कारोबार पहले की तरह जारी रहेगा।

टेक्नोलॉजी16 जुल. 2026 IST
आत्मनिर्भर भारत को नई उड़ान: ₹1.27 लाख करोड़ के Semiconductor Mission 2.0 पर कैबिनेट की मुहर

आत्मनिर्भर भारत को नई उड़ान: ₹1.27 लाख करोड़ के Semiconductor Mission 2.0 पर कैबिनेट की मुहर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने India Semiconductor Mission 2.0 को मंजूरी देते हुए ₹1.27 लाख करोड़ के निवेश का रास्ता साफ किया है। इस योजना का उद्देश्य भारत में चिप निर्माण बढ़ाना, विदेशी निर्भरता कम करना, निवेश आकर्षित करना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

टेक्नोलॉजी16 जुल. 2026 IST
अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक छलांग! 18 जुलाई को उड़ान भरेगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1

अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक छलांग! 18 जुलाई को उड़ान भरेगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1

18 जुलाई को Skyroot Aerospace भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च करेगी। श्रीहरिकोटा से होने वाला 'मिशन आगमन' भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है और इसकी सफलता देश के स्पेस-टेक उद्योग को नई दिशा दे सकती है।

टेक्नोलॉजी16 जुल. 2026 IST
अब AI भी करेगा देश की सुरक्षा !!!!!

अब AI भी करेगा देश की सुरक्षा !!!!!

भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा को नई तकनीक के साथ मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार अब पारंपरिक निगरानी व्यवस्था के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एंटी-ड्रोन सिस्टम, स्मार्ट रडार और रियल-टाइम सर्विलांस तकनीक से लैस 'स्मार्ट बॉर्डर' विकसित करने की तैयारी कर रही है। इस परियोजना का उद्देश्य सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अन्य सुरक्षा चुनौतियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

टेक्नोलॉजी14 जुल. 2026 IST