
IVF को लेकर फैली गलतफहमियों से रहें सावधान: क्या सिर्फ बांझपन का इलाज है IVF?
आज भी IVF (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि IVF केवल बांझपन (Infertility) का इलाज है या एक बार IVF असफल होने के बाद माता-पिता बनने की उम्मीद खत्म हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये धारणाएं पूरी तरह सही नहीं हैं। सही समय पर जांच, उचित उपचार और वैज्ञानिक जानकारी से कई दंपतियों का माता-पिता बनने का सपना साकार हो सकता है।












