politics

क्या अब ED के निशाने पर है शेखर सुमन ?

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कारोबारी और फिल्म निर्माता धर्मेश नरेंद्र सांगाणी तथा उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत छापेमारी की है। एजेंसी कथित विदेशी संपत्तियों, विदेशों में बैंक खातों और संदिग्ध सीमा-पार वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

Vindhya Dubey13 जुल. 2026, 06:11 PM IST
खबर शेयर करें:
क्या अब ED के निशाने पर है शेखर सुमन ?
ED के अनुसार, जांच के दौरान कनाडा, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कथित तौर पर अघोषित बैंक खातों और व्यावसायिक हितों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। एजेंसी का यह भी आरोप है कि कुछ निर्यात भुगतान समय पर भारत नहीं लाए गए और कुछ मामलों में भुगतान इनवॉयस में दर्ज खरीदारों के बजाय तीसरे पक्ष के माध्यम से प्राप्त हुआ, जिसकी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि छापेमारी के दौरान धर्मेश सांगाणी ने कथित रूप से अपना मोबाइल फोन इमारत की 13वीं मंजिल से फेंककर डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की। हालांकि, ED अधिकारियों ने मोबाइल बरामद कर जब्त कर लिया और इस संबंध में मुंबई पुलिस को शिकायत भी दी है।

धर्मेश सांगाणी का नाम अभिनेता शेखर सुमन से जुड़े एक फिल्म संस्थान के सह-संस्थापक के रूप में भी सामने आया है। हालांकि, फिलहाल ED की जांच का केंद्र FEMA के कथित उल्लंघन और विदेशी वित्तीय लेनदेन हैं। इस मामले में अभी किसी अदालत द्वारा आरोप सिद्ध नहीं किए गए हैं और जांच जारी है।